Jaunpur News: OLX पर बुलेट बेचना पड़ गया महंगा, खरीददार Test Drive के बहाने बाइक लेकर हो गया फरार

Jaunpur में एक बाइक को टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर निकला युवक बाइक लेकर फरार हो गया, बाइक माली द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

Jaunpur में एक युवक को अपनी बाइक ओएलएक्स के माध्यम से बेचना महंगा पड़ गया। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद एक युवक बाइक खरीदने के लिए पहुंचा और टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। वाहन स्वामी काफी देर तक इंतजार करता रहा इसके बाद जब वह युवक मोटरसाइकिल लेकर वापस नहीं आया तो वाहन स्वामी पुलिस के पास पहुंचा। जिस नंबर से युवक द्वारा उसे संपर्क किया गया था उस नंबर के आधार पर उसने पुलिस से लिखित शिकायत किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

1 लाख 35 हजार थी बुलेट की कीमत

1 लाख 35 हजार थी बुलेट की कीमत

जौनपुर जिले के कोतवाली अंतर्गत हमजा नामक युवक अपनी सेकंड हैंड बुलेट को बेचना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी बुलेट की फोटो को तीन अक्टूबर को ओएलएक्स पर अपलोड किया। बुलेट की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए रखा था। हमजा ने बताया कि ओएलएक्स पर बुलेट का फोटो देखने के बाद शुभम श्रीवास्तव नामक एक युवक मंगलवार को उसे फोन किया। फोन पर बातचीत फाइनल हो जाने के बाद वह युवक बुलेट को टेस्ट ड्राइव के लिए मंगाया।

फरार होने के बाद मोबाइल कर दिया बंद

फरार होने के बाद मोबाइल कर दिया बंद

भुक्तभोगी ने बताया कि टेस्ट ड्राइव के लिए उसी युवक ने हमजा को जौनपुर की अटाला मस्जिद के समीप बुलाया। इस दौरान बुलेट को टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर शुभम वहां से निकला और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। हमजा शुभम के लौटने का इंतजार करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो हमजा द्वारा फोन मिलाया गया। उसके बाद बाइक लेकर भागने वाला युवक अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

वर्ष 2018 में खरीदा था वह बुलेट

वर्ष 2018 में खरीदा था वह बुलेट

भुक्तभोगी ने बताया कि वह वर्ष 2018 में बुलेट खरीदा था और 4 साल बाद वह दूसरी बुलेट लेना चाहता था जिसके चलते पुरानी बुलट बेच रहा था। उसने कई लोगों से बात चलाई थी लेकिन बात नहीं बनी उसके बाद उसने अपनी बुलेट की फोटो ओलएक्स पर अपलोड कर दी। भुक्तभोगी द्वारा कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+