Jaunpur News: चाकू से गला रेत कर युवक की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हत्‍यारे फरार

Jaunpur जनपद में चाकू से गला रेत कर एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। सुबह में उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल जारी है।

Youth no more in love affair in Zafarabad, Jaunpur

Jaunpur जनपद के जफराबाद इलाके में बीती रात्रि में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद युवक के शव को घटनास्थल से उठाकर करीब 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी संदीप कुमार नामक युवक जफराबाद थाना क्षेत्र के रामदास पुर गांव में मिश्रीलाल नामक एक व्यक्ति के घर आता जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही संदीप को उनके घर देखा जाता था।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि में भी संदीप मोटरसाइकिल से मिश्रीलाल के घर पहुंचा था। रात में वह उनके घर पर ही रुका था, इसी दौरान किसी समय उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसके शव को घर से करीब 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया।

गांव के रहने वाले ग्रामीण गुरुवार की सुबह में रेलवे ट्रैक की तरफ जब टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। लोगों को लगा कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है, उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। ऐसे में हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर डाग स्क्वायड बुलाया। वहीं पुलिस अधीक्षक जौनपुर भी मौके पर पहुंचे।

डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जब उसे छोड़ा गया तो वह मिश्रीलाल के घर में जाकर रुका। मिश्रीलाल के घर के एक कमरे में खून बिखरा हुआ था और वहां पर एक चाकू भी पड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस द्वारा संभावना जताई गई कि इसी स्थान पर संदीप की हत्या की गई है।

पुलिस ने चाकू को कब्जे में ले लिया वही मिश्रीलाल के घर के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा संभावना जताई जा रही है कि मिश्रीलाल के घर वालों के द्वारा ही संदीप की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए लोगों ने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

वहीं आसपास के ग्रामीणों की माने तो मिश्रीलाल के घर की एक महिला के साथ संदीप का अवैध संबंध था। उसी से मिलने के लिए संदीप अक्सर आया करता था। लोगों ने यह भी बताया कि संदीप ज्यादातर रात के समय ही मित्र लाल के घर आता था इसे में संभावना है कि प्रेम प्रसंग में ही उसकी हत्या की गई होगी।

इस बारे में थानाध्यक्ष जफराबाद से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि युवक का शव मिला है जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले हैं लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+