UP News: पब्लिक की पिटाई से बचने के लिए युवक फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा, फिर कूदकर दे दी जान
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जौनपुर जनपद में दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर दौड़ा लिया। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पड़कर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा युवक फुट ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गया।
वाराणसी लखनऊ हाईवे पर बने फुट ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ने के बाद ग्रामीण उसे पकड़ नहीं पाए उसके बाद फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे नीचे उतारने का प्रयास की लेकिन वह नहीं उतरा।

युवक पुलिस और लोगों की पिटाई से बचने के लिए करीब 8 घंटे तक फुट ओवर ब्रिज के ऊपरी हिस्से में चढ़कर खड़ा रहा। 8 घंटे बाद वह फुट ओवर ब्रिज से नीचे कूद गया। फुट ओवर ब्रिज से हाईवे पर कूदने के चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से ले करके उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाला युवक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
ग्रामीणों ने सुबह में किया था पीछा
दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक अवनीश अपने एक दोस्त के साथ सुबह करीब 5 बजे गांव में पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझ लिया।
उसके बाद ग्रामीण शोर मचाते हुए दोनों का पीछा कर लिए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दौड़ते हुए एक युवक को पकड़ लिया जबकि अवनीश उनसे बचकर भागने लगा। वह भागते हुए वाराणसी लखनऊ हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज ब्रिज के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया।
उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस काफी देर तक उसे नीचे उतरने के लिए मनाती रही लेकिन वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि दोपहर में आईजी जोन वाराणसी भी उसी रास्ते से कहीं जा रहे थे। इस दौरान वह भी रुक गए और उसे उतरने के लिए कहे लेकिन वह नहीं उतरा।
बाद में पुलिस ने मछुआरों से जल मंगाई और नीचे जाल फैला दी गई लेकिन हाईवे जाम होने के चलते जाल को हटाना पड़ा। जैसे ही जाल को हाईवे से हटाया गया, उसके थोड़ी ही देर बाद युवक ओवर ब्रिज के ऊपर से छलांग लगा दिया और नीचे कूद गया। फिलहाल मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications