UP News: 'सांसद-विधायक हेलीकॉप्टर से आयें', टूटी सड़क पर किसानों का अनोखा विरोध
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों द्वारा अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया है। ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई किसान नेता अजीत सिंह द्वारा की गई।
दरअसल, जौनपुर जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत चंदवक गोमती पुल के पास एक मकान पर हेलीकॉप्टर की आकृति बनाते हुए खराब सड़क को लेकर विरोध जताया गया है। इस बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि डोभी में सड़क खराब होने की शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गई।

कई बार शिकायत के बावजूद ग्रामीणों द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने एनएचआई के अधिकारियों से शिकायत भी की.। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।
ऐसे में किसान नेता द्वारा दीवाल पर पेंटिंग करवाने के साथ ही हेलीकॉप्टर की आकृति बनवा दी गई। जिस पर लिखा गया है कि "सांसद और विधायक क्षेत्र में आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करें, क्योंकि सड़क खराब है। अधूरी सड़क की वजह से दुर्घटना संभावित क्षेत्र। आपकी नजर में जनता की जान की कीमत भले ना हो परंतु जनता आपके जान की कीमत बखूबी समझती है।
फिलहाल किसानों द्वारा किए गए अनोखे विरोध प्रदर्शन की फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा और सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक वे विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications