UP Jaunpur News: जयमाल के समय स्टेज पर पहुंचा दुल्हन का आशिक, दूल्हे का चढ़ा पारा, मुसीबत में फंसा
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की शादी के दौरान जयमाल स्टेज पर उसका आशिक पहुंच गया। उसने युवती को अपना प्रेमिका बताया तो दूल्हे के होश उड़ गए। मामले की जानकारी होने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।
वही दुल्हन के घर वालों ने आशिक और उसके दोस्त को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को पड़कर उसे पूछताछ कर रही है जबकि आशिक वहां से फरार हो गया था।

वही दूल्हे द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग काफी देर तक उसे अनुनय विनय करते रहे लेकिन बात नहीं बनी। कहां जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन ने इसके पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कर ली थी।
जयमाल के समय ऐन वक्त पर पहुंचा प्रेमी : दरअसल, जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से शुक्रवार को सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई हुई थी। धूमधाम से द्वार पूजा लगने के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी।
इधर दो लेकर दोस्त डीजे पर डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर पहुंचे इसी दौरान दुल्हन का आशिक भी वहां पहुंच गया। स्टेज पर पहुंचने के बाद वह दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताने लगा।
स्टेज पर पहुंचे युवक की बात सुनकर दूल्हा और उसके साथ ही हैरान रह गए। पहले तो लोगों को लगा कि वह युवक मजाक कर रहा है लेकिन जब वह गंभीरता पूर्वक दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए शादी करने की बात कही तो दूल्हे के होश उड़ गए।
इस दौरान वहां मौजूद दुल्हन के घर वालों ने आशिक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई करने के बाद लोगों ने 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस की पहुंचने से पहले ही प्रेमी वहां से फरार हो गया जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया।
दूल्हे ने शादी से किया इनकार : बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन भी उसके पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी हो चुकी थी। हालांकि शुक्रवार को हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के लिए बारात आई थी। दुल्हन के आशिक के बारे में जानकारी मिलने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।
काफी देर तक दुल्हन और उसके घर वाले उसे समझाते रहे लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इधर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ भी दोनों ले चुके हैं ऐसे में मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी चल रही है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications