जौनपुर: बच्चा चोर के शक में सिपाहियों ने दो युवकों को पीटा, एसपी ने किया ​निलंबित

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में पुलिस द्वारा दो युवकों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। मामला चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही चौकी का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि बनारस से आए दो लड़के चिलम पीकर बच्चा चोरी की बात कर रहे हैं। पतरही चौकी से दो सिपाही गए, जिन्होंने दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल निलंबित करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है।

two constables suspended for beating youth suspicious in child lifter

डीजीपी ने की थी लोगों से ये अपील

उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह ने बाजार गर्म कर दिया है। बच्चा चोर गिरोह के नाम पर लोग कहीं भी किसी की पिटाई कर दे रहे हैं। कई जगह यह जानलेवा साबित हो रही है। यूपी के डीजीपी ने लोगों से अपील की थी कि बच्चा चोरी के संबंध में भ्रामक सूचना पर विश्वास ना करें, जिम्मेदार नागरिक की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता लें।

पुलिसकर्मियों ने ही कर दी युवकों की पिटाई

उधर, जौनपुर में बच्चा चोरी होने के शक में पुलिस ने ही युवकों की पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कार्रवाई करते हुए युवकों को पीटने वाले दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दोनों सिपाहियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+