9 मई को जौनपुर के सियासी रण में प्रियंका गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी होंगे आमने-सामने!

Jaunpur News, जौनपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण 6 मई को हो चुका है। अब सभी पार्टियों के नेता छठवें चरण के चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गए है। वहीं, जौनपुर के सियासी रण में एक-दूसरे के खिलाफ सीधी जंग में उतरे भाजपा और कांग्रेस के लिए 9 मई बेहद रोमांचकारी होगा।

Priyanka Gandhi and Narendra Modi rally in Jaunpur on 9th May

जौनपुर की सरजमीं पर शहर से सटे कुद्दूपुर में एक ओर जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करेंगे। वहीं बदलापुर तहसील मुख्यालय स्थित डाकबंगले के सामने मैदान में कांग्रेस की महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रचार की कमान संभालेंगी। एक ही दिन महज तीन घंटे के अंतराल पर मोदी और प्रियंका के आने की खबर मिलते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित जौनपुर के आम लोगों के बीच भी सियासी पारा चढ़ता दिख रहा है।

प्रधानमंत्री की कुद्दूपुर में शाम साढ़े चार बजे जौनपुर, मछलीशहर व लालगंज के पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में गरजेंगे। जबकि बदलापुर में प्रियंका गांधी जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाती नजर आएंगी। प्रधानमंत्री की सभा से भगवा खेमे को पूरी उम्मीद है कि प्रचार अभियान की रही-सही कसर पूरी हो जाएगी तो उधर प्रियंका गांधी के मौजूदा सियासी तेवरों से कांग्रेस समर्थकों का यकीन है कि वे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करने में कामयाब हो सकेंगी। इन स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को लेकर उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

ये भी पढ़ें:- जौनपुर नगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+