बड़े भाई को फावड़े से मार डाला और शौचालय की टंकी में डाल दी लाश

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शराब के नशे में भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई को फावड़े से पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं अपने गुनाह काे छुपाने के लिए उनके शव को गटर (शौचालय की टंकी) में फेंक दिया। यह घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बिरहदपुर गांव की है।

man killed his elder brother and dumped his body in the tank

एसपी विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक कमलेश विश्वकर्मा को शराब पीने की बुरी लत थी, वो शराब पीने के बाद आकर लाेगाें काे मारता-पीटता था, जिसे लेकर दाेनाें भाइयाें में विवाद हुआ था। कमलेश विश्वकर्मा (43) वेल्डिंग वर्कशॉप पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार को वह काम से खाली होने के बाद घर पहुंचकर अपने कमरे में आराम कर रहा था। रात लगभग दस बजे उसका छोटा भाई संदीप विश्वकर्मा घर पहुंचते ही लाठी, फावड़ा लेकर अपने बड़े भाई के कमरे में पहुंचा और पीटने लगा।

जांच में यह बात सामने आई कि संदीप ने बड़े भाई के शव को घर के पास ही बने शौचालय की टंकी में फेंक दिया। उसके बाद कमरे में खून के धब्बे को साफ करने के लिए कमरा पानी से धो दिया। रात लगभग एक बजे पुलिस को सूचना मिली तो भारी फोर्स के साथ मौके पर पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। गुरुवार को पुलिस शव को शौचालय की टंकी से निकालकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक गांव संदीप विश्वकर्मा ने अपने ही भाई कमलेश की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Recommended Video

    मानवता शर्मसार: विक्षिप्त युवक की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+