Jaunpur News: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, दर्ज थे 28 मुकदमे, पत्रकार की हत्या में था वांछित
Jaunpur News: लोकसभा चुनाव नतीजों के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश का जौनपुर जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जौनपुर में बुधवार को पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया बदमाश पत्रकार की हत्या में वांछित था और उस पर लूट और डकैती के 28 मामले दर्ज थे।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जौनपुर के खेतासराय थाना इलाके में पुलिस टीम गस्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश वहां पहुंचा और पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई, जिसमें वह ढेर हो गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा बताया गया कि मंगलवार की रात में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में मौजूद हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मुखबीर के बताए हुए स्थान पर पहुंची इस दौरान पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बदमाशों को फायरिंग करने से मना किया गया और आत्मसमर्पण करने के लिए बोला गया लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे।
ऐसे में पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। थोड़ी ही देर में वहां बदमाशों की तरफ से फायरिंग बंद हो गई उसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस ने वहां पहुंची तो पता चला कि ईश्वरी नेवादा गांव का रहने वाला बदमाश प्रिंस सिंह मारा गया था।
प्रिंस सिंह के खिलाफ जौनपुर जनपद के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और अयोध्या जनपद में तथा मुंबई में भी हत्या-लूट और डकैती के कुल 28 मामले दर्ज थे। पुलिस द्वारा उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
घर से 500 मीटर दूरी पर हुई थी पत्रकार की हत्या: दरअसल, 23 मई को जौनपुर जनपद के रहने वाले पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव अपने घर से बाइक से बाजार जाने के लिए निकले थे। वे घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
रोकने के बाद बदमाशों ने आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में पाया गया कि प्रिंस सिंह द्वारा ही पत्रकार हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऐसे में पुलिस टीम प्रिंस सिंह की तलाश में जुटी हुई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications