Jaunpur: बेटी के साथ पिता ने की घिनौनी हरकत, बेटी ने बनाया वीडियो, देखकर लोगों का खौल उठा खून

Jaunpur में एक पिता काफी समय से अपनी बेटी के साथ ही जबरन दुष्कर्म करता रहा। मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उसकी हरकतों से ऊब चुकी बेटी ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह पुलिस के पास पहुंची।

Jaunpur Father did heinous act with daughter

उत्तर प्रदेश के Jaunpur जनपद से शर्मनाक मामला सामने आया है। जौनपुर में एक पिता कई महीनों से अपनी ही बेटी को डरा और धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता द्वारा बेटी के साथ ही इस तरीके का कृत्य किए जाने के चलते इलाके में लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा चल रही है। लोगों द्वारा आरोपी पिता के खिलाफ काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला व्यक्ति बीते कई महीने से अपनी शादी योग्य बेटी को डरा धमका कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। बेटी का आरोप है कि जब वह अपनी मां से शिकायत करती तो मां भी उसे ही गलत था रहती थी।

कई बार बेटी द्वारा पिता का विरोध किया गया लेकिन पिता बार-बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसे में पिता द्वारा आए दिन किए जाने वाले कृत्य से वह काफी परेशान हो गई और बुधवार को भी पिता उसके पास पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा।

इस दौरान विरोध करने पर उसने अपनी बेटी को डांट फटकार लगाई तथा डराया धमकाया। बेटी द्वारा मोबाइल में चुपके से वीडियो रिकॉर्ड ऑन कर मोबाइल को घर के एक कोने में रख दिया गया। पिता द्वारा की गई बेटी के साथ दरिंदगी मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई।

उसके बाद जब पिता चला गया तो बेटी ने हिम्मत करके 112 नंबर डालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस के सामने वीडियो क्लिप चालू करते हुए पूरी बात बताइ। बेटी की शिकायत पर पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर पहुंची।

थाने पहुंचने के बाद पकड़े गए पिता से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि एक व्यक्ति अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बेटी ने उसका वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत किया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+