Jaunpur News: तेज रफ्तार बाइक के ब्रेक ने लगाई जिंदगी पर Break, बाइक सवार दूर जा गिरे, टक्कर देख कांप उठे लोग

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में तेज रफ्तार में बाइक चलाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। 100 से अधिक स्पीड में चल रही बाइक की अचानक ब्रेक लगाने से तीनों युवक दूर-दूर जाकर गिरे। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की बाइक की स्पीड काफी अधिक थी और बाइक चला रहा युवक अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगने के चलते बाइक पर बैठे युवक करीब 6 से 8 फीट दूर-दूर जाकर गिरे। हादसा देखने के बाद लोगों के रूह कांप उठी।

jaunpur-brake-of-a-speeding-bike-put-a-brake-on-life

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने करने वाले दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी जो पल भर में मातम में बदल गई।

दरअसल, जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के ताड़ताला मखदुमपुर मोहल्ला के रहने वाले रामदास सोनकर का 18 वर्षीय पुत्र आनंद सोनकर अपने रिश्तेदार 15 वर्षीय अमित सोनकर और 20 वर्षीय श्याम बाबू के साथ रविवार सुबह अपाचे बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि तीनों अपाचे बाइक लेकर हाई स्पीड में चलते हुए जाफराबाद बाईपास पर स्थित दरीबा गांव के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक चला रहे युवक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलते हुए दूर जाकर रुकी।

वहीं हाई स्पीड बाइक में अचानक ब्रेक लगाने के चलते उस पर सवार आनंद सोनकर, अमित सोनकर और श्याम बाबू भी दूर-दूर जाकर गिरे। गिरने के चलते तीनों को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तीनों को सड़क पर से उठाने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद जफराबाद थानाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के दौरान आनंद सोनकर और श्याम बाबू सोनकर को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अमित सोनकर का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रामदास सोनकर के घर में उनकी बेटी की शादी थी। 30 जनवरी को शादी संपन्न हो जाने के बाद आज उनकी बेटी की विदाई होनी वाली थी। इसी दौरान रामदास का बेटा और रिश्तेदारी से आए युवक घर पर बिना किसी से बताए बाइक लेकर निकल गए थे और हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+