बारातियों से भरी कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर, दो भाइयों समेत पांच लोगों की मौत

जौनपुर, 13 जुलाई: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से है। यहां मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी ब्रेजा कार और ट्रक में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Jaunpur Accident News: Five people killed in car-truck collision

यह हादसा जौनपुर जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा कार से चंदौली बरात में गए थे। जहां से सभी भोर में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे।

मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी जलालपुर थाना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को निकाला। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+