Jaunpur में लगातार दूसरे दिन भी तड़तड़ाई गोलियां, इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस ने मंगलवार की भोर में एनकाउंटर के दौरान अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था।

Jaunpur Encounter News

Jaunpur में मंगलवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जौनपुर जिले के शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस के संयुक्त टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त 25,000 रुपए का इनामी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ जौनपुर समेत आसपास के जनपदों में कुल कई मुकदमे दर्ज हैं।

गौ तस्करों की सूचना पर पुलिस कर रही थी चेकिंग
बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के खेतासराय थाने के प्रभारी यजुवेंद्र सिंह और शाहगंज थाने के प्रभारी सदानंद राय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेतासराय थाना क्षेत्र से होकर कुछ गौ तस्कर आजमगढ़ की तरफ जाने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद दोनों थाने की पुलिस टीम अरंद गांव नहर पर चेकिंग करने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक अभियुक्त उधर से गुजर रहा था जिसे देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइक सवार युवक बाइक खड़ी करते ही पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। बदमाश द्वारा फायर किए जाने के बाद पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और उसे घेरने का प्रयास करने लगी। इस दौरान भागने का प्रयास करते हुए आयुक्त ने पुलिस के ऊपर फायर जारी रखा।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से हुआ घायल
बदमाश द्वारा लगातार पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की जा रही थी ऐसे में पुलिस उसे चेतावनी दी लेकिन उसके बावजूद भी वह नहीं रुका। ऐसे में पुलिस द्वारा जवाबी फायर की गई और एक गोली उसके दाहिने पैर में जाकर लग गई जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसके पास पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद अब्दुल सलाम उर्फ बिल्ला निवासी खेतासराय जनपद जौनपुर बताया। पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम पहले से ही घोषित है और वह अंतर्जनपदीय गौ तस्कर है। पुलिस द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के लिए शाहगंज राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए बदमाश ऊपर आजमगढ़ जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद में 21 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

सोमवार को भी हुई थी मुठभेड़
यह भी बता दें कि सोमवार को भी नेवढ़िया और मछलीशहर थाने की पुलिस और एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान मंगेश यादव और राहुल यादव नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि जौनपुर में नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज लेने के बाद पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल लगातार दो दिनों तक मुठभेड़ होने के चलते जौनपुर के पुलिस चर्चा में बनी हुई है।

Recommended Video

    जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़; 25 हजार का था इनामी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+