शराब पीकर घर पहुंचा पति, आते ही किया गर्भवती पत्नी का मर्डर, 4 साल के बेटे ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर

जौनपुर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को चार साल के बेटे के सामने गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मासूम बेटा घर से भागकर झाड़ियों में छिप गया। बताया जा रहा है कि शख्स ने सोमवार को ही शराब खरीदी थी। शराब के नशे में धुत होकर ही वह घर पहुंचा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर बैठे मासूम बच्चे को भी अपने पास रखा है, जिसने पुलिस को आंखों देखी बयां की।

बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली

बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली

घटना सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव की है। सोमवार की रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत दीपक सिंह घर पहुंचा और 25 वर्षीय अपनी पत्नी नेहा के साथ मारपीट की। आवाजें सुनकर बेड पर सो रहा 4 वर्षीय बेटा जाग गया और रोने लगा। इसी बीच दीपक सिंह ने मासूम बेटे के सामने ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने पर 6 माह की गर्भवती नेहा ने मौके पर दम तोड़ दिया। पिता का यह रूप देख चार वर्षीय बेटा घर से भागकर घर के पीछे एक झाड़ी में छिपकर बैठ गया।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे और स्थानीय पुलिस के काफी खोजबीन के बाद एक झाड़ी से बच्चे को बरामद किया। बच्चे ने पुलिस को आपबीती सुनाई। बहरहाल, पुलिस ने छोटे बच्चे को अपने देखरेख में ले लिया वहीं परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मृतक नेहा के पिता हरिश्चंद्र सिंह निवासी शिरजहांपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पति दीपक कुमार सिंह पर हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नेहा से की थी दूसरी शादी

नेहा से की थी दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, दीपक सिंह की पहले भी एक शादी हुई थी। पहली पत्नी प्रताड़ना से आजिज आकर अपने पिता के घर चली गई और फिर दोबारा नहीं आई। काफी सामाजिक दबाव के बावजूद न आने पर पिता इकलौते पुत्र होने के नाते इसकी दूसरी शादी नेहा सिंह पुत्री हरिश्चंद्र सिंह के साथ 27 मई 2015 में की थी, जिससे एक चार साल का पुत्र युग है और 6 माह का एक बच्चा पेट में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+