Abhishek Singh: क्‍या IAS छोड़ अब बनेंगे जौनपुर MP, जानें किस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक सिंह?

Abhishek Singh IAS to Politics: आईएएस छोड़ बॉलीवुड में आए अभिषेक सिंह की राजनीति में भी एंट्री हो सकती है। abhishek singh ias facebook पर उनकी दो ताजा फोटो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Abhishek Singh IAS to Politics: भारतीय प्रशासनिक सेवा के फायरफ्रांड आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह यूपी में जौनपुर सांसद के नए अवतार में नजर आ सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि उनके प्रशंसक कह रहे हैं।

अभिषेक सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हाल ही दो फोटो शेयर की हैं, उनसे लोग कयास लगा रहे हैं कि अभिषेक सिंह राजनीति में एंट्री होने वाली है। कमेंट में दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अभिषेक सिंह अपने गृह जिले जौनपुर से भाजपा सांसद बन सकते हैं।

former IAS Abhishek Singh

यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्‍तीफा, पहले GF ने दिल तोड़ा तो UPSC क्रैक की, जानिए अब नौकरी क्‍यों छोड़ी?

दरअसल, 26 जनवरी 2024 के मौके पर पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, जिसकी तस्‍वीर उन्‍होंने 29 जनवरी को एफबी पर पोस्‍ट की। फिर वीडियो शेयर कर जौनपुर से अयोध्‍या के लिए निशुल्‍क बस सेवा शुरू करने की जानकारी दी और इसके अगले दिन अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली, जिसमें वे नेता स्‍टाइल में हाथ जोड़े खड़े नजर आए।

यह भी पढ़ें- Pari Bishnoi: 'साधु' सा जीवन व मूंडवा कस्‍बे ने बना दिया IAS, जानें परी बिश्‍नोई के अनसुने किस्‍से

अभिषेक सिंह की हालिया एफबी पोस्‍ट के बाद उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में कयास लगाए जाने लगे हैं कि वे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि आईएएस छोड़ने के बाद अभिषेक सिंह ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी। सनी लियोनी के साथ एक गाने में भी नजर आए थे।

इधर, अभिषेक सिंह की नई तस्‍वीरों पर कमेंट की बानगी देखिए। इलेक्‍शन में अब पावर दिखाना है...। राजनैतिक गर्मी बढ़ गई...। आपकी इस तस्वीर ने राजनैतिक अटकलों को और तेज़ कर दिया...। लगता है MP का चुनाव लड़ेंगे वो भी भाजपा से...। नई पारी के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह का कॉलेज लाइफ में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के दर्द को ताकत बनाकर इन्‍होंने न केवल कॉलेज की पढ़ाई पूरी की बल्कि यूपीएससी भी क्रैक कर डाली और उत्‍तर प्रदेश कैडर में आईएएस बन गए।

अभिषेक सिंह लंबे से प्रतिनियुक्ति पर दिल्‍ली में भी पोस्‍टेड रहे। गुजरात विधानसभा में अभिषक सिंह को बतौर आईएएस पर्यवेक्षक लगाया गया था। पर्यवेक्षक की कार के साथ अपनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद सुर्खियों में रहे। तब चुनाव आयोग ने भी इन पर कार्रवाई की।

उत्‍तर प्रदेश कैडर में 2011 बैच के आईएएस ने अक्‍टूबर 2023 में आईएएस की नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया था। बता दें कि इनकी पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी यूपी कैडर में फेमस आईएएस अफसर हैं। वे वर्तमान में बांदा डीएम पद पर तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+