IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, पहले GF ने दिल तोड़ा तो UPSC क्रैक की, जानिए अब नौकरी क्यों छोड़ी?
ias abhishek singh resigns reason: उत्तर प्रदेश कैडर में साल 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है।
IAS Abhishek Singh Love Story to Resignation: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे चर्चित अफसर आईएएस अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। यूपी कैडर में साल 2011 के आईएएस अभिषेक सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी वर्किंग स्टाइल को लेकर तो कभी बॉलीवुड के गानों में अभिनय की वजह से।
दरअसल, आईएएस अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। निलंबन की वजह ये थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2023 में अभिषेक सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया था, जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया गाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर करके दी थी। इसे चुनाव आयोग ने आईएएस के आचरण को ठीक नहीं माना और अभिषेक सिंह को ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया था। बाद में राज्य सरकार ने इनको निलंबित कर दिया था।

आईएएस अभिषेक सिंह का सर्विस रिकॉर्ड
- साल 2011 में 94वीं रैंक पाकर अभिषेक सिंह यूपी कैडर में आईएएस बने थे। 2015 में तीन साल के दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया था।
- साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल के लिए बढ़ाई गई। फिर ये मेडिकल लीव पर चले गए थे।
- 19 मार्च 2020 को दिल्ली सरकार ने आईएएस अभिषेक सिंह को उनके मूल कैडर यूपी में वापस भेज दिया था। लंबे समय तक अभिषेक सिंह ने यूपी में ज्वाइन नहीं किया।
- अभिषेक सिंह दिल्ली सरकार में डिप्टी आयुक्त पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं बांदा डीएम
- अभिषेक सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।
- 22 अगस्त 1990 को जन्मे अभिषेक सिंह ने यूपी के आगरा की रहने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी की थी।
- दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2009 में 20वीं रैंक हासिल की थी।
- वर्तमान में दुर्गा शक्ति नागपाल UP के बांदा के डीएम पद पर सेवाएं दे रही हैं।
- दुर्गा शक्ति नागपाल नोएडा में एसडीएम रहते अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करके सुर्खियों में आई थी।
आईएएस अभिषेक सिंह के इस्तीफे की वजह
अभिषेक सिंह सिविल सेवा के अलावा अभिनय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। सिंगर बी प्राक के दिल तोड़ व जुबिन नौटियाल के तुझे भूलना... समेत कई गानों पर अभिनय भी कर चुके हैं।
अभिषेक सिंह द्वारा करीब 13 साल बाद सिविल सेवा से इस्तीफा देने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मीडिया की कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईएएस अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड की राह पकड़ सकते हैं।
IAS अभिषेक सिंह की लव स्टोरी
एक इंटरव्यू में आईएएस अभिषेक सिंह ने बताया था कि यूपीएएससी की तैयारी करने से पहले वे एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत किया करते थे। उस प्रेमिका ने अभिषेक का दिल तोड़ दिया था। ब्रेकअप की वजह से अभिषेक खुदकुशी तक करना चाहते थे, मगर फिर खुद को संभाला और ब्रेकअप के दर्द को ताकत बनाकर यूपीएससी क्रैक कर डाला।












Click it and Unblock the Notifications