जौनपुर: BSNL टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 7 घंटे बाद भी हालात में फर्क नहीं

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से बीएसएनएल टावर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आनन फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग की वजह से हालांकि कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका आंकलन नहीं हो पाया है।

Fire broke out in a BSNL tower

जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर में रविवार सुबह 10 बजे बीएसएनएल के टावर में शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां पर रखे बीएसएनल के केबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। टावर के गार्ड सोमनाथ ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन पिछले सात घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बता दें कि आसपास की बस्तियों पर भी खतरा मंडराया रहा है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+