जौनपुर: गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, आगजनी का वीडियो हुआ वायरल

Recommended Video

      जौनपुर: गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल

      जौनपुर। यूपी में जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आगजनी भी हुई। संघर्ष में आधा दर्जन लोग बुरी तरीके से चोटिल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।

       Fight among two groups in village video viral

      फिलहाल पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मारपीट और आगजनी का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस की मानें तो काफी दिनों से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां कब्जा करने को लेकर मारपीट और आगजनी हुई। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई।

       Fight among two groups in village video viral

      खेतासराय में हुई मारपीट
      खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोगों घायल हो गए। किसी तरह मौके पहुंचे लोगों ने सभी घायलों का आनन-फानन में प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

      बताया जाता है क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी दो पक्षों में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की सुबह एक पक्ष से अविनाश कहीं जा रहे थे तभी दादी का पैर छू कर आशीर्वाद लेने गया, इतने में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद सुलझने के बजाय बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मयफोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+