जौनपुर: बाप-बेटे को गोली मारने का वीडियो वायरल, अखिलेश ने पूछा- कहां हैं प्रदेश के सबसे बड़े कप्तान?

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पिता-पुत्र पर पड़ोसी ने हाथापाई के दौरान गोली चला दी। इस घटना में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में पिता का इलाज चल रहा है। गांव भरौली में हुई इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। इस मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगा दिया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि जौनपुर की घटना ने प्रदेश भयभीत है, कहां हैं प्रदेश के सबसे बड़े कप्तान?

Father and son shot by neighbor video went viral

पुलिस के मुताबिक, शाहगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव के इश्तियाक और पड़ोसी तारिक के बीच विवाद हुआ। तारिक झगड़े के दौरान पिता का लाइसेंसी पिस्टल ले आया। उसको इश्तियाक और उसके बेटे ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल इश्तियाक और बेटे ओसामा को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। इश्तियाक की नाजुक हालत देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। एसपी जौनपुर रामकरन नय्यर ने बताया कि तारिक की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को रवाना किया गया है। इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Father and son shot by neighbor video went viral

जौनपुर में हुई इस वारदात का वीडियो वायरल हो गया जिसमें दिख रहा है कि तारिक पिस्टल लिए हुए है और उसको ओसामा और इश्तियाक पकड़ने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान तारिक दोनों बाप-बेटे पर गोली चला देता है। ओसामा और इश्तियाक गोली लगते ही वहीं गिर जाते हैं।

Father and son shot by neighbor video went viral

इस घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि आज जौनपुर के हत्याकाण्ड से प्रदेश भयभीत है. जहां डीएम-कप्तान वसूली व हत्या कर के बेख़ौफ़ हों वहां अपराधियों के हौसले बुलंद ही होंगे। इधर असली अपराधी घूम रहे हैं, वहीं विपक्षियों को नकली मुक़दमों में फंसाया जा रहा है। कहां हैं प्रदेश के सबसे बड़े कप्तान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+