UP Jaunpur News: 'जज' बनकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दो युवक, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में खुद को बिजनौर का जिला जज बता कर दो युवक जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनका हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत हुआ। बाद में पूछताछ में पता चला कि दोनों फर्जी जज हैं।

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में दो फर्जी जजों को पकड़ा गया है। दोनों खुद को बिजनौर का जिला जज बताकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। उनकी हरकतें संदिग्ध प्रतीत हो रहीं थीं और पूछताछ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जिले में फर्जी जज पकड़े जाने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, जौनपुर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के सीयूजी नंबर पर फोन करने के बाद एक युवक ने बताया कि वह बिजनौर जनपद का जिला जज है। उसने जौनपुर जिलाधिकारी से एक भूमि विवाद में मिलने के लिए अनुमति मांगी।
ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा दोनों को मिलने के लिए बुलाया गया। दोनों एक जमीन विवाद मामले में प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे। दोनों की उम्र कम थी और इतनी कम उम्र में जिला जज बन पाना संभव नहीं था ऐसे में जिलाधिकारी को उनके ऊपर शक हो गया।
इसके अलावा जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने जब दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की तो दोनों युवक उन्हें बरगलाने लगे। शक होने पर उन्होंने कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी तो मामला स्पष्ट हो गया। उसके बाद उन्होंने लाइन बाजार थाने की पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद लाइन बाजार थाने की पुलिस जौनपुर जनपद के लाइन बाजार थाना अंतर्गत गोधना निवासी सौरव शुक्ला और सलखापुर निवासी श्याम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर ली। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने थाने पर ले आई।
थाने पर पुलिस द्वारा जीवन से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि जमीनी विवाद को हल करवाने और अपने पक्ष में फैसला करवाने के लिए दोनों जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे। दोनों ने खुद को बिजनौर का जिला जज बताया था। दोनों छोड़ने की गुहार लगाते रहे।
हालांकि लाइन बाजार थाने की पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय में पकड़े गए फर्जी जज की सूचना मिलने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications