Jaunpur News: बदलापुर में सभासद की गोली मारकर हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
जौनपुर जिले के बदलापुर में सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी। सभासद पर पहले से ही दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है।

Jaunpur जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर इलाके में सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक सभासद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बताया जा रहा है कि मृतक बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था और 1 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले ली और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मृतक के ऊपर दर्ज थे 2 दर्जन से अधिक मुकदमे
जानकारी अनुसार सुल्तानपुर निवासी 32 वर्षीय योगेश यादव सोमवार को सायंकाल बदलापुर थाना क्षेत्र सरोखनपुर इलाके में स्थित राम जानकी मंदिर के समीप एक दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। उसी समय बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार दिए। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश बाइक से फरार हो गए वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल योगेश यादव को अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके ऊपर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे भी दर्ज थे।
जेल से छूट कर आया बाहर बदमाशों ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि मृतक योगेंद्र बदलापुर के वार्ड संख्या 14 से सभासद था और पूर्व में दर्ज मुकदमे में ही वह जेल गया था। बीते एक दिसंबर को वह जेल से छूट कर बाहर आया और अपने परिचित लोगों से मुलाकात कर रहा था। सोमवार को भी वह अपने परिचित लोगों से मुलाकात करने के लिए गया था। मुलाकात के दौरान ही वहां पर अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार दिए। पुलिस द्वारा फरार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसे गोली क्यों मारी गई और गोली मारने के पीछे क्या कारण था इसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित
गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलने के बाद सीओ शुभम तोदी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना पर जांच-पड़ताल करने के साथ ही अज्ञात हत्यारों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे और अन्य घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोली मारने वाले हत्यारे जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications