UP Jaunpur: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी में भर्ती
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार दोपहर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में मंगलवार दोपहर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक युवक को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है।
घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया।

वहीं मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाकाई पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए।
जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना अंतर्गत अतरडीहा गांव और मनवल गांव के युवाओं द्वारा किसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों से काफी संख्या में युवक वहां पहुंच गए थे।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही अतरडीहा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अवनीश यादव मौके पर पहुंचा। अवनीश कुछ समझ पाता इससे पहले वहां जमकर मारपीट होने लगी।
मारपीट करने वाले लोग हवाई फायर करने के साथ ही लाठी डंडे से एक दूसरे के ऊपर वार करते रहे। इसी बीच एक गोली अवनीश यादव के सिर में लग गई। अवनीश को गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोग तत्काल भाग निकले। सूचना मिलने के अवनीश के परिजन वहां पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए उसके बाद जिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल से वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार कराने के लिए रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications