जौनपुर: भाजपा नेताओं में 'पटकी-पटका', डिप्टी सीएम के जाते ही भिड़ गए नेता Video Viral
जौनपुर में आयोजित एक कार्यकम से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के जाने के बाद बीजेपी के नेताओं में हुआ 'पटकी पटका', वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जौनपुर, 02 सितंबर : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर जिले में स्वास्थ सेवा शिविर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम जैसे ही बाहर निकले उसी दौरान दो भाजपा नेताओं में पहले कहासुनी हुई उसके बाद मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। हालांकि बाद में जब पटकी पटका होने लगा तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य नेताओं ने बीच बचाव किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक जिला मंत्री तो दूसरे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
बताया जा रहा है कि यह मारपीट भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह और सोंधी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय विद्यार्थी के बीच हुई थी। विजय विद्यार्थी का आरोप है कि दिनेश कुमार सिंह द्वारा उनको गाली दी गई। गाली सुनने के बाद विजय विद्यार्थी और उनके समर्थक दिनेश कुमार सिंह पर हमलावर हो गए। वहीं दिनेश कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि जब कोई रंजिश नहीं है या कोई द्वेष नहीं है तो ऐसे में गाली क्यों दी जाएगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
दोनों नेताओं में कहासुनी और हाथापाई और पटकी पटका करते समय का यह वीडियो वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अन्य पार्टियों के लोग इसे शेयर करने के साथ ही तरह तरह के कमेंट भी लिख रहे हैं। वहीं दोनों नेता एक ही पार्टी से जुड़े हैं ऐसे में पुलिस द्वारा किसी को हिरासत में भी नहीं लिया गया है।
Viral Video जौनपुर का बताया जा रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के जाने के तुरंत बाद नेता जी ने नेता जी को पटक दिया। pic.twitter.com/VNqnIqP1Yw
— Pravin Kumar Yadav (@PravinNews) September 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications