जौनपुर: भाजपा नेत्री ने EVM के साथ ली सेल्फी, फेसबुक पर की शेयर

जाैनपुर। निर्वाचन आयाेग के सख्ती की पाेल खाेलने वाली एक तस्वीर साेशल मीडिया पर खूब वायरल हाे रही है। ये तस्वीर बूथ के अंदर भाजपा नेत्री की है, जिसे उन्हाेंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलाेड किया है। इतना ही नहीं इस पाेस्ट के साथ उन्हाेंने कुछ लिखा भी है। इस तरीके के तस्वीर साेशल मीडिया पर आने के बाद निर्वाचन आयाेग के नियमाें पर लाेग सवाल उठाने लगे हैं।

bjp leader takes selfie with evm during sixth phase of polling

मतदान केंद्र के अंदर बैन है मोबाइल

दरअसल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए आयाेग ने नियम बनाए हैं, जिसके मुताबिक मतदान के दिन उम्मीदवार एक वाहन से ही चल सकते हैं। मतदान केंद्र की निर्धारित दूरी के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रत्याशी अपने वाहन से वोटरों को बिल्कुल नहीं ढो सकते हैं। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए मीडिया के पास तक पर इसे अंकित कर दिया गया है, जिसके कारण वे भी आयाेग के नियमाें का पालन करा रहे हैं, लेकिन आयाेग की सख्ती के बाद भी भाजपा नेत्री अनुपमा राय ने बूथ के अंदर वोट डालते समय ईवीएम के साथ सेल्फी लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर तस्वीर अपलाेड किया है, जाे साेशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है।

bjp leader takes selfie with evm during sixth phase of polling
सपा नेता ने पोस्ट की तस्वीर

सुल्तानपुर में भी वीवीपैट के साथ सपा नेता हाजी सलाहुद्दीन ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है, तो दूसरी तारिक दानिश नाम के वोटर ने सेल्फी डाली। उसने भी गठबंधन प्रत्याशी को वोट करते हुए अपनी तस्वीर वायरल की। एक अन्य तस्वीर इसौली विधानसभा के पारा बाजार आदमपुर से गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की वायरल हुई। इसके अलावा इरफान और खुर्रम ने वीडियो पोस्ट किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+