हरियाणवी गाने पर लड़की के साथ थाने में दरोगा का TikTok वीडियो वायरल, एसपी ने किया लाइनहाजिर

जौनपुर। यूपी पुलिस के एक दरोगा का टिक टॉक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा जी काला चश्मा लगाकर थाने के अंदर बैठे हैं। इस बीच एक लड़की 'रपट लिख लो ना दरोगा जी...' के गाने पर डांस करते हुए टिक टॉक वीडियो बना रही है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद जौनपुर के एसपी अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

bajrang nagar police chauki incharge line hajir making tiktok video

टिक टॉक वीडियो जौनपुर की बजरंगनगर पुलिस चौकी का है। टिक टॉक वीडियो में चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद अपनी कुर्सी पर चश्मा लगाकर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक लड़की उनके बगल में आती है और हरियाणवी गाने 'रपट लिख लो न दरोगा जी...' पर डांस करते हुए वीडियो बनाती है। वीडियो में चौकी इंचार्ज मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान न मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रही है।

वहीं, सोशल मीडिया पर दरोगा का वर्दी में वीडियो वायरल के बाद महकमे की किरकिरी हुई तो, एसपी सिटी संजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और बजरंगनगर चौकी प्रभारी सच्चिदानंद को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

दरोगा की भतीजी है टिक टॉक बनाने वाली लड़की
सोशल मीडिया पर दरोगी जी की फजीहत के बाद बताया जा रहा है कि लड़की दरोगा सच्चिदानंद की भतीजी है जो अपने चाचा के साथ चौकी पहुंची थी और वहां उसने यह टिक टॉक वीडियो बनाया। बता दें कि कुछ दिन पहले वाराणसी पुलिस के एक दरोगा का एके-47 के साथ टिक टॉक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में एसपी ने कार्रवाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+