जम्मू में वायुसेना के एयरबेस पर आधी रात को ड्रोन के जरिए गिराए गए बम, दो फ्लाइट की गई रद्द

जम्मू, जून 27। जम्मू में बीती रात एयरपोर्ट के नजदीक तकनीकी क्षेत्र में सुनी गई दो धमाकों की आवाज की असलियत का पता चल गया है। दरअसल, देर रात जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर ड्रोन के जरिए लो इंटेंसिटी वाले दो IED बम गिराए गए हैं। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियों, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। इन धमाकों में एयरबेस के अंदर किसी भी उपकरण को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन माना जा रहा है कि ये बम भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट को ही नुकसान पहुंचाने के लिए गिराए गए थे। इन धमाकों में भारतीय वायुसेना के दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Indian air force

Recommended Video

      Jammu Airport Blast: जम्मू एयरपोर्ट परिसर में धमाका, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची | वनइंडिया हिंदी

      आधी रात को दिया गया हमले को अंजाम

      जानकारी के मुताबिक, देर रात 1:27 बजे और 1:32 बजे इस हमले को अंजाम दिया गया है। इंडियन एयरफोर्स ने एक ट्वीट के जरिए बताया है, "कम तीव्रता वाले विस्फोट की सूचना हमें मिल रही है। इस हमले में बिल्डिंग की छत को मामूली नुकसान हुआ है, जबकि दूसरा बम ओपन ग्राउंड में गिराया गया है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट एकदम सामान्य हैं। जानकारी के मुताबिक, केवल दो फ्लाइट को आज रद्द किया गया है।

      रक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी जानकारी

      इस हमले की जानकारी के बाद वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल वीआर चौधरी हालात का जायजा लेने के लिए एयरबेस का दौरा करेंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारी इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। रक्षा मंत्रालय ने भी इस हमले को लेकर एयर मार्शल से जानकारी मांगी है। साथ ही वायुसेना का एक उच्च स्तरीय दल जांच के लिए जम्मू के लिए रवाना हो गया है।

      NIA और NSG भी करेंगी हमले की जांच

      इसके अलावा इस हमले की जांच के लिए NIA और NSG की टीम को भी जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया है। आपको बता दें कि शुरुआती जांच में इस हमले को आतंकी हमला ही माना जा रहा है। साथ ही भारत में ड्रोन के जरिए पहली बार इस तरह के हमले को अंजाम दिया गया है। इस हमले की जानकारी के बाद अंबाला, पठानकोट और अवंतिपोरा एयरबेस में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+