Suchiter Sharma : सुचितर शर्मा बने Youngest IAS? ग्रेजुएशन के 6 दिन बाद ही क्रैक की UPSC 2020
जम्मू, 25 सितम्बर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जम्मू जिले के गांव सालेहर के सुचितर शर्मा ने कमाल कर दिखाया है। ये संभवतया देश में सबसे कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा 2020 पास करने वाले शख्स बने हैं। इन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के महज छह दिन बाद ही यूपीएससी परीक्षा हिस्सा में हिस्सा लिया था और कामयाब हुए हैं।

यंगेस्ट आईएएस सुचितर शर्मा जम्मू के रहने वाले
( who is youngest ias of india ) साल 2020 में सबसे कम उम्र में आईएएस बनने वाले सुचितर शर्मा मूलरूप से जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील के सीमावर्ती गांव सालेहर के रहने वाले है। सुचितर शर्मा के पिता मदन लाल शर्मा व मां रितु मंगोत्रा टीचर हैं। सोशल मीडिया पर सुचितर की शर्मा की उम्र 21 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

सुचितर शर्मा AIR 146 यूपीएससी 2020
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC CSE 2020 Result) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम 24 सितम्बर की शाम को जारी किया है। इसमें 761 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। बिहार कटिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। सुचितर शर्मा ने अपने पहले ही प्रयास में 146 रैंक हासिल की है।

IAS सुचितर शर्मा की शिक्षा
महज 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनने वाले सुचितर शर्मा ने जम्मू के जीजीएम विज्ञान कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। बॉटनी, जूलॉजी और जियोलॉजी विषय से स्नातक में 86% अंक हासिल किए। सुचितर ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ आर्मी स्कूल Rattnuchak से पास की।
आईएएस प्रयासी शर्मा से मिला मार्गदर्शन
मीडिया से बातचीत में सुचितर शर्मा ने बताया कि वे अपनी सफलता के श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, कजिन सिस्टर आईएएस प्रयासी शर्मा और खुद की मेहनत को देना चाहते हैं। प्रयासी शर्मा साल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। यूपीएससी परीक्षा 2020 की तैयारी के लिए प्रयासी शर्मा का मार्गदर्शन मिला।

कॉलेज की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी
सुचितर शर्मा कहते हैं कि उन्होंने 12 कक्षा में ही तय कर लिया था कि उन्हें कजिन सिस्टर से प्रेरणा मिली। इसलिए कॉलेज पढ़ाई के साथ यूपीएससी की भी तैयारी करने लगा था। कुछ दिन जम्मू के गांधी नगर एरिया में स्थित आईएएस अकेडमी से कोचिंग की। बाकी तैयारी खुद ही की।

सितम्बर में कॉलेज व अक्टूबर में यूपीएससी की परीक्षा
सबसे कम में UPSC परीक्षा पास करने वाले सुचितर शर्मा के बुलंद हौसलों का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि इन्होंने 28 सितम्बर 2020 को बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी और छह दिन बाद ही 4 अक्टूबर 2020 को यूपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में हिस्सा लिया। फिर यूपीएससी की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की।

गांव के बच्चे मेहनती होते हैं-सुचितर शर्मा
24 सितम्बर 2021 को यूपीएससी परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत में सुचितर शर्मा ने कहा कि वे गांव से आते हैं। गांव के बच्चे मेहनती होते हैं। मैंने ठान लिया था कि मुझे आईएएस बनना है। फिर तो कम उम्र भी बाधा नहीं बनी। सुचितर के पिता मदन लाल शर्मा व मां रितु मंगोत्रा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि बेटे ने स्नातक करते ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर डाली है।












Click it and Unblock the Notifications