नरेंद्र मोदी का विवाह राहुल के लिए बना मुसीबत, भूल गए विकास का मुद्दा

राहुल ने डोडा इलाके में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को साथ लेकर चलती है। गरीबों के लिए कांग्रेस ने ढेरों योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने गरीब लड़कियों को शिक्षित करने का जिम्मा उठाया है। नरेंद्र मोदी को झूठा करार देते हुए राहुल बोले कि भाजपा ने कांग्रेस का घोषणा पत्र चुराया है। शुक्रवार को दिनभर रैली करने के बाद राहुल गांधी सिर्फ नरेंद्र मोदी के विषय में ही चर्चा करते रहे।
राहुल ने नरेंद्र मोदी पर कड़ा निशाना साधते हुए यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी की बात को छिपा सकता है वह देश के महिलाओं की सुरक्षा कैसे कर सकता है? राहुल ने यह भी बताया कि गुजरात माडल को देश की जनता के सामने सही तरीके से नहीं रखा गया है। मोदी ने गुजरात में विकास किए जाने के बहाने किसानों की जमीन हड़पी है।












Click it and Unblock the Notifications