शरीफ नहीं पाकिस्तानी सेना, फिर की LoC पर गोलीबारी

पाक ने पिछले 24 घंटे में आठवीं बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इस बार एक ही सेक्टर की पांच पोस्टों पर हमला किया। यह दर्शा रहा है कि पड़ोसी प्रधानमंत्री का अपनी सेना पर नियंत्रण खत्म हो चुका है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के मुख्यालय ने सोमवार की सुबह गोलीबारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कल रात जम्मू के आरएस पुरबा सब-सेक्टर की एक पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
यह घटना रविवार रात 8:30 बजे के आस-पास हुई। बीएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। शुरुआत में पाक सेना ने पहले गोलियां चलायीं और थोड़ी ही देर बाद मॉर्टर एवं रॉकेट लॉन्चर से हमले शुरू कर दिये। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में पाकिस्तानी सेना 150 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुकी है। उधर गृहमंत्री शिंदे 22 अक्टूबर को एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications