जम्मू के ग्रीन बेल्ट पार्क में तेंदुए ने युवक पर कर दिया हमला, VIDEO में देखें कैसे बचाई उसने अपनी जान

जम्मू के ग्रीन बेल्ट पार्क में तेंदुए ने युवक पर कर दिया हमला, VIDEO में देखें कैसे बचाई उसने अपनी जान

जम्मू। जम्मू के गांधी नगर इलाके के ग्रीन बेल्ट पार्क से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह तक कांप जाएंगी। दरअसल, यहां एक तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां गाड़ी से उतरे दूसरे शख्स ने आदमखोर तेंदुए से उसकी जान बचाई और गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में वो शख्स घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Recommended Video

    Viral Video: Jammu के Green Belt Park में तेंदुए ने शख्स पर किया जानलेवा Attack । वनइंडिया हिंदी
    One person injured after being attacked by a leopard in Green Belt Park in Jammu

    बता दें, शहर के बाग-ए-बाहू में दो दिन पहले भी तेंदुए के घुसने की दहशत से लोग अभी निकल ही नहीं पाए थे कि गांधी नगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में मंगलवार को तेंदुआ घुस आया। जहां ये तेंदुए घुसा वो इलाका शहर का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। खबरों के मुताबिक, यह तेंदुए ने तेंदुए ने एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि, एक शख्स ने उसकी जान बचाई और गाड़ी में बैठाकर ले गया।

    हमले में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, तेंदुए को देखने के लिए लोगों का ग्रीन बैल्ट पार्क के बाहर जमावड़ा लग गया है। लोग पार्क के बाहर तेंदुए को फोन में कैद करने की कोशिश करने में लगे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। इस दौरान ग्रीन बेल्ट इलाके में घूमता हुए फ्लोरिकल्चर के बाग में घुस गया, जहां वह छुप गया।

    इलाके में तेंदुए के देखे जाने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो वे दहशत में आ गए। वहीं, वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बावे में कुछ दिन पहले देखा गया वही तेंदुआ है जिसने एक कुत्ते को शिकार बनाया था और दूसरे अन्य कुत्ते पर भी हमला किया था।

    दो बार पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ

    स्थानीय निवासियों ने बताया था कि बावे क्षेत्र में तेंदुए के दिखने की यह तीसरी घटना है। इसको पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव वार्डन जम्मू अनिल अत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के साथ उसका शावक भी है, जिससे वह खूंखार हुआ है। विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+