कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सेना में लगातार फायरिंग
आतंकियों और जवानों के बीच लगातार हो रही है फायरिंग।
कश्मीर। कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। दोनों ओर लगातार फायरिंग हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकियों के होने की सूचना पर सेना अलर्ट पर है। आज दोपहर से ही दो आतंकियों के साथ लगातार सुरक्षाबलों की फायरिंग जारी है।
कुपवाड़ा में ड्रगमुला क्षेत्र में और भी आतंकियोों के छुपे होने की आशंका है। अभी आपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
पिछले कुछ दिनों से कस्मीर घाटी में आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। सेना लगातार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने की कोशिश में है।
आज भी बारामुला क्षेत्र में दो आतकियों के होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों ओर से पिछले कई घंटे से फायरिंग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications