होली के मौके पर पाक ने दागे सीमा पर गोले, सरकार ने बताया पाक की पुरानी आदत
रविवार दोपहर से ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है।
पुंछ। देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान इस मौके पर भी लगातार सीमापार से गोलीबारी कर रहा है और मोर्टार दाग रहा है। रविवार दोपहर से ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना के अनुसार बिना किसी उकसावे के ही पाक सेना ने रविवार दोपहर मोर्टार दागने शुरू कर दिए।

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पाकिस्तान के सीजफायर के उल्लंघन पर कहा पाक सेना ये पहली बार नहीं कर रही है। उनकी पुरानी आदत है कि हमारे त्यौहारों को वो खराब करने की भरसक कोशिश करते हैं लेकिन भारतीय सेना उनको मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पहले भी देती रही है। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से पहले भी सीजफायर तोड़ा जा चुका है। आमतौर पर किसी त्योहार पर सेनाएं गोलीबारी नहीं करती हैं लेकिन पाक त्योहारों पर भी सीजफायर तोड़ता रहता है।
पढ़ें- सैनिकों ने फ़ेसबुक पर डाली महिलाओं की नंगी तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications