पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बीएसएफ जवान और घायल जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आर.एस.पुरा सेक्टर में भारतीय सीमा में पाकिस्तान रैंसर्ज द्वारा फेंके गए गोले की चपेट में आ गए।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैंजर्स ने 20 स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए 82 मिलीमीटर के मोर्टार, भारी और स्वचालित हथियार से हमला किया। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से कई स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी बुधवार सुबह तक चलती रही।
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मजबूती से जवाब दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तान रैंजर्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन से उपजी स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जम्मू का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications