जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में दो आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर, अगस्त 23: जम्मू-कश्मीर पुलिस को सोमवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने दो खूंखार आतंकी को मार गिराया। कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि दो आतंकियों को आज श्रीनगर में मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस के इस काउंटर को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, श्रीनगर के मध्य कश्मीर के अलूची बाग क्षेत्र में सोमवार शाम को एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस को मार गिराने में सफलता मिली है। इस संबंध में कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को श्रीनगर के मध्य कश्मीर में एक जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने फायरिंग का जवाब दिया। दोनों ओऱ हुई फायरिंग में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि इस एंनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ का शीर्ष कमांडर अब्बास शेख और साकिब मंजूर के तौर पर हुई है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि, श्रीनगर पुलिस अब्बास शेख और साकिब मंजूर के पीछे काफी समय से पड़ी थे। आज ये दोनों मारे गए हैं। अब्बास शेख अपने आप को टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का प्रमुख मानता था। अब्बास शेख और साकिब मंजूर दोनों लश्कर-ए-तैयबा से वास्ता रखते थे। 21 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications