कौन हैं नाजिम, सेल्फी के रिक्वेस्ट पर ना नहीं कह सके पीएम मोदी, उनके कामों से बेहद प्रभावित हैं प्रधानमंत्री
PM Modi Visit Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पीएम मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने नाजिम के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। उन्होंने उन्हें अपना दोस्त बताया है। पीएम मोदी ने नाजिम के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया है।
बता दें कि नाजिम ने अपने काम से पीएम मोदी को प्रभावित किया है। सार्वजनिक बैठक में उन्होंने एक सेल्फी का रिक्वेस्ट किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

नाजिम विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं, जिन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत की थी। नाजिम पुलवामा का रहने वाला है। नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने कामों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनकी छत पर मधुमक्खियों के दो बक्से रखे हुए थे और सब कुछ वहीं से शुरू हुआ। जैसे-जैसे मधुमक्खी पालन में उनकी रुचि बढ़ी, उन्होंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध करना शुरू कर दिया।
2019 में मैं सरकार के पास गया और मधुमक्खियों के 25 बक्से के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त की। मैंने 75 किलो शहद निकाला। मैंने गांवों में शहद बेचना शुरू किया और मुझे 60 हजार मिले। 25 बक्सों से यह 200 बक्सों तक पहुंच गया और फिर मैंने पीएमईजीपी (प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) की मदद ली। उस योजना के तहत मुझे 5 लाख मिले। 2020 में मैंने अपनी वेबसाइट शुरू की।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने 'वेड इन इंडिया' की अपील की, क्या है इसके पीछे का कारण












Click it and Unblock the Notifications