Waqf Amendment Bill: J&K विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, विधायकों के बीच धक्का मुक्की, हुई जमकर नारेबाजी
Waqf Amendment Bill: जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर आज भी भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। हंगामा यहां तक बढ़ गया कि विधायकों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी वक्फ संशोधन अधिनियम पर जमकर बवाल हुआ। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि स्पीकर ने मार्शलों से पीडीपी विधायक वहीद पर्रा को सदन से बाहर निकालने के लिए कहा। विधानसभा में विधायकों के बीच धक्का-मुकी तक की स्थिती आ गई। गौरतलब है कि सोमवार 7 अप्रैल 2025 को भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर चर्चा को लेकर भारी हंगामा हुआ था।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसपर चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी के विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके वजह से कल भी सदन की कार्यवाही बाधित हुई और उसे स्थगित करना पड़ा था।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने x पर किया पोस्ट
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा वक्फ का मुद्दा आस्था से परे है। यह भारत के 24 करोड़ मुसलमानों के अधिकारों, आस्थाओं और सम्मान पर सीधा हमला है। एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के नाते जम्मू-कश्मीर को इस अवसर पर आगे आना चाहिए और अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। इसके मद्देनजर पीडीपी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करते हुए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए कि लोगों की आवाज सुनी जाए। मैं मुख्यमंत्री, विधानसभा और जम्मू-कश्मीर सरकार से राजनीतिक संकल्प दिखाने और अपने लोगों के अधिकारों पर किसी भी तरह के अतिक्रमण के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आग्रह करती हूं।
The Waqf issue transcends matters of faith. It is a direct assault on the rights, beliefs, and dignity of 24 crore Muslims in India. As the only Muslim-majority region Jammu & Kashmir must rise to the occasion and defend the rights of its people .
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 8, 2025
In light of this PDP has… pic.twitter.com/Qjb3ETiHwb
यह बेहद निराशाजनक है: महबूबा मुफ्ती
बीते सोमवार (7 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- यह बेहद निराशाजनक है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष ने वक्फ विधेयक पर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मजबूत जनादेश हासिल करने के बावजूद, सरकार पूरी तरह से भाजपा के मुस्लिम विरोधी एजेंडे के आगे झुक गई है, और दोनों पक्षों को खुश करने की कोशिश कर रही है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) तमिलनाडु की सरकार से सीख ले सकती है: महबूबा मुफ्ती
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) तमिलनाडु की सरकार से सीख ले सकती है, जिसने वक्फ विधेयक का दृढ़ता से विरोध किया है। जम्मू-कश्मीर, जो एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, में यह चिंताजनक है कि कथित रूप से जन-केंद्रित सरकार में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस करने का भी साहस नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications