वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, खराब मौसम के चलते बंद की गई ये जरूरी सेवा
Vaishno Devi News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में तीर्थयात्रियों का जत्था जुटने लगा है। दूर-दूर से श्रद्धालुओं का तांता दर्शन को माता के दरबार में पहुंच रहा है। इसी कड़ी में, सोमवार को भी भारी मात्रा में तीर्थयात्री माता के दशर्न को पहुंचे।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीबी) के सीईओ के मुताबिक, रात करीब 8 बजकर 30 मिनट तक 18 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। वहीं, अचानक मौसम ने करवट ली। रियासी जिले में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

48 घंटों से लगातार बारिश, 30 अप्रैल को स्कूलों में छुट्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश अपना कहर बरसा रही है। पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे कश्मीर में जल निकायों में जल स्तर बढ़ रहा है। कुपवाड़ा में पोहरू नाले के लिए खतरे की चेतावनी जारी की गई है।
भारी बारिश के कारण, जिला रियासी के सभी शैक्षणिक संस्थानों को मंगलवार यानी 30 अप्रैल को बंद रखने के लिए कहा गया है। इससे पहले, कुपवाड़ा जिले के अधिकारियों ने भी एहतियात के तौर पर क्षेत्र के स्कूलों में कक्षाएं निलंबित करने का फैसला किया है। झेलम नदी सहित अन्य जल निकायों में जल स्तर अभी भी चेतावनी निशान से नीचे है।
एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेएसडीएमए) द्वारा जारी खराब मौसम और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के रूप में जिले भर के सभी स्कूलों में कक्षा का काम 29-4-2024 को निलंबित कर दिया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 1 मई से 5 मई तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और कोई बड़ी गतिविधि नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications