श्रीनगर के रैनावारी में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर, मार्च 30। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रैनावारी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह एनकाउंटर देर रात 1:30 बजे के करीब शुरू हुआ और 2 बजे के करीब इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। राज्य पुलिस और CRPF ने इस एनकाउंटर में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा और टीआरएफ आतंकी संगठन के बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
पुलिस ने बताया है कि मारे गए दोनों आतंकी घाटी के ही रहने वाले थे और घाटी में कई नागरिकों की हत्या की घटनाओं में उनका हाथ था। पुलिस को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
सुरक्षाबलों को अभी और भी आतंकियों के छिपे होने का शक है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने पुलिस पर फेंका ग्रेनेड, सर्च अभियान शुरू












Click it and Unblock the Notifications