जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने पुलिस पर फेंका ग्रेनेड, सर्च अभियान शुरू
श्रीनगर, 28 मार्च: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों से लगातार मुंह की खाने के बाद आतंकी अब छिपकर हमला कर रहे हैं। शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में सोमवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। जैसे की आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका, इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक इस आतंकी हमले में फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर तुंरत मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों से ग्रेनेड हमले से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को शोपियां जिला के इमाम साहब में स्थिति एसओजी कैंप को आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर अपना निशाना बनाया है, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेरा लिया है। हर आने-जाने वाले सहित वाहनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications