पाकिस्तान सीमा से लगते इलाकों में दिखे दो संदिग्ध ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद हुए गायब

जम्मू, 16 जुलाई: आतंकी संगठन लगातार जम्मू-कश्मीर में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार शाम सीमावर्ती जिले सांबा के ब्रिगेड हेडक्वार्टर के पास एक ड्रोन देखा गया। हालांकि पहले से सतर्क जवानों ने ड्रोन दिखते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस वजह से वो वहां से भाग निकला। इसके कुछ देर बाद कठुआ जिले के हीरानगर में भी एक संदिग्ध ड्रोन दिखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

 Drone

सांबा जिले के नंदपुर में भारतीय सेना का 92 ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर स्थित है। गुरुवार शाम नंदपुर गांव में एक संदिग्ध ड्रोन दिखा, जो 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा है। पहले से सतर्क जवानों ने उस पर तुरंत गोली चलानी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक ड्रोन करीब एक मिनट तक हवा में था। इसके बाद वो कहां गायब हुआ, ये किसी को पता नहीं। इसके बाद पाकिस्तान सीमा से लगे कठुआ जिले के हीरानगर में स्थानीय लोगों ने एक ड्रोन देखा। जिसकी खबर तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। हालांकि जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक ड्रोन गायब हो चुका था।

पहले जम्मू में रची थी साचिश
आपको बता दें कि 26-27 जून को जम्मू एयरबेस के टेक्निकल एरिया में दो धमाके हुए थे। जांच में पता चला कि दोनों धमकों में पेलोड ड्रोन के जरिए गिराया गया। हालांकि इसकी तीव्रता बहुत ही कम थी, जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हो सका। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है, लेकिन उसके बाद से जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+