श्रीनगर के बेमिना इलाके में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, एक रहने वाला था पाकिस्तान का
श्रीनगर, जून 14। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन के थे। इनमें से एक पाकिस्तान का रहने वाला था, जिसका नाम अब्दुल्ला गौरी बताया गया है। यह आतंकी फैसलाबाद का रहने वाला था। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
Recommended Video
Jammu-Kashmir: Terrorists के निशाने पर Amarnath Yatra, 3 आतंकी की ढेर | वनइंडिया हिंदी | *News

एक पुलिसकर्मी को भी आई है चोट
जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर श्रीनगर के बेमिना इलाके में चल रहा था। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा मारे गए आतंकियों के पास से कई दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications