जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सस्पेंड, बताई ये वजह
श्रीनगर, मई , 10। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज सस्पेंड कर दिया गया। ट्विटर ने नियमों के उल्लघंन को कारणों को बताते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया, हालांकि थोड़ी देर बाद ही इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

ट्विटर हैंडल सस्पेंड होने पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कारण भी बताया और ट्विटर पेज पर लिखा कि नियमों की अवेहलना करने पर इस अकाउंट को सस्पेंड किया जा रहा है। हालांकि ये जानकारी नहीं दी गई कि उपराज्यपाल की ओर से कौन से नियम की अवहेलना की गई। वहीं रजभवन के अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी खामी के चलते ये अकाउंट निलंबित किया गया था। ट्विटर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के आधिकारिक अकाउंट के निलंबित होने पर मनोज सिन्हा ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल पर कोरोना से संबंधित एक वीडियो जारी कर लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 50000 से अधिक फॉलोवर हैं। इस हैंडल के सस्पेंड होने के थोड़ी देर बाद ही इसे बहाल कर दिया गया। वहीं जम्मू कश्मीर के पुलिस ऑफिसर इम्तियाज हुसैन ने इस पर ट्वीट कर जानकारी दी कि उप राज्यपाल के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट में कुछ तकनीकी खामी के चलते निलंबित हुआ, उन्हें जानकरी दी गई है कि थोड़ी देर में इसे दोबारा शुरू कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications