'घाटी में डर का माहौल बनाना चाहते हैं आतंकी, J-K में आतंकी हमलों पर सेना का बड़ा बयान
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में लगातार आतंकी हमलों को लेकर भारतीय सेना ने बयान दिया है। आर्मी ने कहा कि आतंकी स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य घाटी में डर और आतंक माहौल है। आर्मी ने आगे कहा कि घाटी शांति और स्थिरता की ओर बढ़ रही है। लेकिन आतंकी स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर शांति में खलल डालना चाहते हैं।
गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले के बाद सेना की ताजा बयान अहम माना जा रहा है। दरअसल, इस हमले में चार लोगों की जान चली गई थी, जिनमें दो भारतीय सैनिक और दो स्थानीय पोर्टर शामिल थे। घाटी में आतंकी घटनाओं पर नियंत्रण और आतंकियों के सफाए के लिए सेना ठोस प्लान बना रही है। लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने एक बयान में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर कहा कि सेना हर चुनौतियों से निपटने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है।

घाटी में आतंकी घटनाओं को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, "मैं एक ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा नहीं करना चाहूंगा, लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं कि हमने नई चुनौतियों, आतंकवादियों के तौर-तरीकों, सीमा पार से उन्हें मिल रहे समर्थन का जायजा लिया है और हम इससे निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं।"
आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ उनके खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। शाह ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
6 लोगों की मौके पर ही हो गई थी मौत
आतंकी हमले में मरने वालों में एक स्थानीय डॉक्टर और टनल पर काम करने वाले 6 कर्मचारी शामिल थे। आतंकी हमले में 6 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी और एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था। मरने वालों में पांच लोग गैर-स्थानीय थे, जिनमें 2 अधिकारी वर्ग और 3 श्रमिक वर्ग के थे। हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हुआ था। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है।
आतंकियों को नहीं बख्शेंगे: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ उनके खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। शाह ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदवा व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications