कश्मीर के कुलगाम में बिहार के मजदूर को आतंकियों ने गोली मारी, मौत

श्रीनगर, 17 सितंबर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दावा किया गया है कि आतंकियों ने मजदूरी करने आए इस शख्स की हत्या की है। जिसकी पहचान बिहार के शंकर चौधरी के रूप में हुई है। कुलगाम के नेहामा में ये हत्या हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

 South Kashmir

कुलगाम में आज ये दूसरा हमला

कुलगाम जिले में शुक्रवार को कुछ ही घंटे के भीतर दो हमले हुए हैं। बिहार के मजदूर की हत्या से कुछ घंटे पहले यहां पुलिस पार्टी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर एक जवान को शहीद कर दिया। कुलगाम जिले के वानपोह में बंदूकधारियों ने पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग की। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान बंटू शर्मा के रूप में हुई है। जिसके बाद आतंकियों की खोज के लिए इलाके में जवानों ने सर्च अभियान चलाया है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इन घटनाओं को लेकर कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी और उनके आका आतंकवादी संगठनों के शीर्ष कमांडरों के हालिया खात्मे और अलगाववादी नेता एसएएस गिलानी की मौत के बाद भी शांतिपूर्ण माहौल बने रहने से निराश हैं। यही वजह है कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में आज एक पुलिसकर्मी और एक निर्दोष प्रवासी मजदूर की कायरता से हत्या की है।

एक दिन पहले श्रीनगर में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर को शहीद कर दिया था। बता दें कि हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी वारदातों में बढोतरी देखने को मिल रही है। सुरक्षाबलों के साथ-साथ बीते कुछ दिनों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को आतंकियों ने लगातार निशाना बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+