J-K: बांदीपोरा में आतंकियों ने गैर कश्मीरी मजदूर को मारी गोली, मौत
श्रीनगर, 12 अगस्त। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार आतंकियों ने प्रवासी मजदूर को निशाना बनाया है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि बीती रात आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज को गोली मार दी। अमरेज बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। बांदीपोरा जिले के अजस में स्थित सदुनारा इलाके में देर रात तकरीबन 12.30 बजे आतंकियों ने गैर स्थानीय मजदूर को गोली मार दी। आतंकियों ने बांदीपोरा में उसे गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां मजदूर की मौत हो गई। गौर करने वाली बात है कि बीते दो दिनों से आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई है।

Recommended Video
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने सेना के शिविर में घुसपैठ करने की कोशिश की। राजौरी स्थित सेना के शिविर में दो फिदायीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया। जबकि इस ऑपरेशन में 4 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 24 घंटे के भीतर आतंकियों ने आम नागरिक को मौत के घाट उतार दिया। गौर करने वाली बात है कि तीन साल के बाद घाटी में फिदायीन हमलावर सामने आया। तीन साल के बाद आत्मघाती हमले की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि ये आतंकी जैश ए मोहम्मद से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications