कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली, शहीद

नई दिल्ली, 29 जनवरी: कश्मीर घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में आतंकी संगठन हार मान चुके हैं, जिस वजह से अब वो छिपकर सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अज्ञात आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उनको नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर छापेमारी की जा रही है।

Anantnag

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के हसन पोरा इलाके में कुछ आतंकी पहुंचे। वहां पर उन्होंने एक पुलिसकर्मी को गोलियों से भून दिया। आसपास मौजूदा लोगों ने तुरंत उनको अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शहीद जवान की पहचान हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियो के मुताबिक सभी नाका चौकियों को अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

बारामूला में भी ऐसा घटना
वहीं एक दिन पहलेबारामूला जिले में भी एक आतंकी वारदात हुई, जहां कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मुनीर मेराजब टमालू इलाके के एसडी कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार को उनके ऊपर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी, जिस वजह से वो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांदरबल में हथियार बरामद
शुक्रवार को गांदरबल जिले के शुहामा, हदुरा में एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया गया। वहां पर तैनात जवानों ने तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन सभी ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों ने उनको पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 2 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+