Kashmir: अतिक्रमण अभियान पर आतंकी संगठन की धमकी, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को बनाएगा निशाना

आतंकी संगठन TRF ने अतिक्रमण अभियान को लेकर धमकी दी है। उसने कहा कि वो राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निशाना बनाएगा।

encroachment

आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर धमकी दी है। उसने एक सात प्वाइंटर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी इस अभियान में शामिल होगा, उसको TRF निशाना बनाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण को हटाने वाली जेसीबी के मालिक और ड्राइवर को भी निशाना बनाया जाएगा।

धमकी भरे पत्र में TRF ने कहा कि उसके समर्थकों की संपत्ति को नष्ट कर दिया गया और अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, लेकिन वो चुप रहने वाले नहीं हैं। अतिक्रमण के नाम पर किसी का घर गिराया गया, तो वो राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निशाना बनाकर मार डालेंगे। चपरासी से लेकर लिपिक, पटवारी, नायब तहसीलदार या तहसीलदार, डीसी तक, जो भी राजस्व विभाग में हैं वो उनके टारगेट पर होगा।

आतंकी संगठन ने आगे कहा कि सरकारी अधिकारी ही असली अपराधी हैं, ऐसे में जनता को चाहिए कि उनके घरों को जला दे। वो इन हमलों को समर्थन करेगा और उनका जिम्मा उठाएगा। इसके अलावा अधिकारियों के खिलाफ आक्रामक होने वाली जनता को 'रेजिस्टेंस फाइटर्स रैंक' दिया जाएगा।

आतंकियों के घर को गिराया
आपको बता दें कि घाटी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। जिसके तहत अधिकारियों ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आशिक नेंगरू के घर को ध्वस्त किया। आरोप है कि उसके घर वालों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया था। इसके अलावा पहलगाम के लेवार गांव में आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आमिर खान की एक मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।

जम्मू संभाग में भी जारी है अभियान
कश्मीर के साथ जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। जिसके तहत 23,000 हेक्टेयर सरकारी जमीन फिर से कब्जे में ली गई है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण सीमावर्ती जिले राजोरी में था। वहां पर 13,793 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+