जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के श्रमिक की गोली मारकर हत्या की
बिहार के श्रमिक की जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकियों ने राजू शाह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। राजू बिहार के रहने वाले थे। पिछले 10 दिनों में आतंकियों ने दूसरी बार किसी को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा है।
कश्मीर जोन पुलिस की ओर से घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। एक्स पर पोस्ट करक लिखा गया कि आतंकी ने एक व्यक्ति जिनका नाम राजू शाह है, जोकि बिहार के रहने वाले हैं उनपर अनंतनाग के जबलीपोरा बिजबेहरा में गोली मार चला दी। उन्हें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अहम बात है कि यह हमला देश में चुनाव से एक दिन पहले हुआ है। जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता ने इस हमले को आतंकियों की हताशा करार दिया है। आतंकियों की इस हरकत से कश्मीर में चुनाव बहिष्कार की राजनीति फिर से नहीं पनप पाएगी।
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि मैं पुलिस से अपील करता हूं कि वह हत्यारों को पकड़ें जिन्होंने निर्दोष व्यक्ति को निशाना बनाया। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने इस हमले पर दुख जाहिर किया है।
इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज अनंतनाग के बिजबेहरा में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं। बिहार निवासी शहीद नागरिक राजू शाह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एलजी ने कहा अनंतनाग के बिजबेहरा में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं।
मैं इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है।
हमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की अद्वितीय वीरता पर पूरा भरोसा है और मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। हम अपराधियों की तलाश करेंगे और उन तत्वों को कुचल देंगे, जो आतंकवादियों को सहायता और बढ़ावा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications