Jammu Kashmir News: हंदवाड़ा-कुपवाड़ा हाईवे पर संदिग्ध बैग में मिला IED, सेना ने किया नष्ट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग एनकाउंटर के बाद एक तरफ आतंकियों का सर्च ऑपरेशन जारी है तो दूसरी तरफ कुपवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है।

कुपवाड़ा में क्रालगुंड के पास एक संदिग्ध बैग मिला है, जिसकी सूचना के बाद ट्रैफिक रोक दिया गया। सेना ने बैग में मिला आईईडी को नष्ट कर दिया है।

jammu Kashmir News

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हंदवाड़ा-कुपवाड़ा हाईवे पर क्रालगुंड के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। जिसकी जांच के लिए यातायात रोक दिया गया है। मौके पर सेना और बम निरोधक दस्ता पहुंचा औरक मोर्चा संभाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रालगुंड के पास पड़े मिले संदिग्ध बैग में से IED को नष्ट कर दिया गया है। भारतीय सेना के अनुसार पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सुरक्षा बलों को छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

अनंतनाग एनकाउंटर में तीन अफसर शहीद

बुधवार (13 सितंबर) को कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर के डीएसपी शहीद हो गए थे। शहीद अधिकारियों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+