Selfiee: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की ‘सेल्फी’ के लिए करना होगा इंतजार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी की रिलीज डेट सामने आ गई है। अब ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।
मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी बड़े पर्दे पर जल्द ही धमाल मचाने आ रही है। अक्षय कुमार ने इसी साल अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' की घोषणा की थी। जिसकी वजह से फैंस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

इस दिन रिलीज होगी सेल्फी
तरण आदर्श ने फिल्म सेल्फी की रिलीज डेट की घोषणा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, तरण आदर्श ने पोस्ट किया- 'अक्षय कुमार, इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' 24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का ऑफिशियल रीमेक है'। इसका मतलब अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
सेल्फी की कहानी
राज मेहता के निर्देशन में बन रही 'सेल्फी' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं इमरान हाशमी एक पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाई देंगे। जो कि अक्षय कुमार के बड़े फैन होते हैं। इस फिल्म में अक्षय और इमरान के साथ नुसरत भरूचा और डायना पेंटी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
अक्षय और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म
वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म रक्षा बंधन में नजर आने वाले हैं। जो कि, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह बड़े भाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी जल्द ही सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications